फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know will this time the number of posts reserved for women increase-safalta

UPSC NDA/NA I 2022: पिछली NDA/NA परीक्षा में कितनी महिलाओं ने लिया था हिस्सा और क्या इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में हो सकती है वृद्धि, जानें क्या है पूरी बात

Sat, 22 Jan 2022 04:33 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 22 Jan 2022 04:33 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे।
 

विज्ञापन
Know will this time the number of posts reserved for women increase-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I 2022 परीक्षा  के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इस बार यह परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित करने जा रहा है। इस परीक्षा को क्रैक करने के बाद युवा भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में शामिल होकर देश की सुरक्षा कर सकते हैं। UPSC ने इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से शुरू की थी और अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे। आयोग ने अभ्यर्थियों को 24 जनवरी 2022 तक अपना आवेदन वापस लेने का मौका दिया है। अगर आप भी NDA/NA 1 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA 2022 1 Champion Batch-Join Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित :

इस बार NDA और NA के 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि, NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

क्या महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में होगी वृद्धि :

NDA/NA I 2022 में महिलाओं के लिए 400 में से 19पद आरक्षित हैं और महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या कम होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। शीर्ष अदालत ने इसपर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को मामले में हलफनामा दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है और बाकी पक्षकारों को उसके बाद दो सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में वृद्धि होगी या नहीं, यह अब शीर्ष अदालत के निर्णय पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार कितनी महिलाओं ने लिया था हिस्सा :

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहली बार महिलाओं को शामिल होने की अनुमति NDA & NA (II) 2021 के समय मिली थी। NDA & NA (II) परीक्षा 2021 में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.70लाख महिलाओं ने आवेदन किया था। गौरतलब है की NDA/NA परीक्षा में इससे पहले तक सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल होते थे। 2021में इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से महिला अभ्यर्थियों को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की बात कही। जिसके बाद महिला अभ्यर्थियों को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप NDA/NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed