UPSC IAS 2021-22: कितना मेहनत करके IAS बनते हैं अभ्यर्थी, जानें क्या था सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप 5 में आने वाले प्रतिभागियों का सक्सेस मंत्र
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अंतिम रूप से कुल 685 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 30 मई 2021 को जारी किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए इंटरव्यू का आयोजन 5 अप्रैल 2022 से 26 मई 2022 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में अंतिम रूप से कुल 685 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी वर्ग के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्रीकोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
क्या था टॉप 5 में आने वाले अभ्यर्थियों का सक्सेस मंत्र :
सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉप तीन रैंकों पर इस बार लड़कियों का कब्जा है जबकि चौथा और पांचवा रैंक लड़को के हिस्से आया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला रैंक श्रुति शर्मा ने दूसरा रैंक अंकिता अग्रवाल ने तीसरा रैंक गामिनी सिंगला ने चौथा रैंक ऐश्वर्या वर्मा ने और पांचवा रैंक उत्कर्ष द्विवेदी ने हासिल किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉप 5 में आने वाले इन अभ्यर्थियों ने किस स्ट्रेटेजी से पढ़ाई करके इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, ये आप आगे इस लेख में देख सकते हैं।
क्या था पहले स्थान पर आने वाली श्रुति शर्मा का सक्सेस मंत्र :
CSE 2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से बात करते हुए कहा कि उनकी सफलता का कोई एक खास मंत्र तो नहीं है। हालांकि उन्होंने ये जरूर बताया कि अपने कोर्स की पढ़ाई के लिए एक रणनीति बनाना जरूरी है। इसकेसाथ ही नोट्स बनाने चाहिए और उसे लगातार पढ़ते रहना चाहिए। श्रुति शर्मा डेली न्यूज़पेपर्स को पढ़कर उनसे अपना नोट्स बनाती थी और आंसर राइटिंग की हमेशा प्रैक्टिस किया करती थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की वो सोशल मीडिया का बेहद ही बैलेंस्ड तरीके से इस्तेमाल करती थी।
रैंक 2 पर आने वाली अंकिता ने इस तरीके से हासिल की सफलता :
CSE 2022 में दूसरे स्थान पर आने वाली अंकित अग्रवाल ने मीडिया संस्थानों से परीक्षा की स्ट्रेटेजी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने हर दिन 8 से 12 घंटे पढ़ाई की और यह ध्यान रखा कि वह अपने परिवार, दोस्तों और अपनी हेल्थ को पूरा-पूरा समय दे सकें।अंकिता बताती हैं कि उन्होंने कंप्यूटर पर नोट्स बनाए क्योंकि उन्हें एक्सेस करना आसान था। उन्होंने कई सोर्स की मदद से पढ़ाई की और उसे अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर लिया ताकि रिवीजन करने में आसानी हो। अंकिता ने यूपीएससी 2021 परीक्षा के लिए पॉलिटिकलसाइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स को अपने ऑप्शनल विषय के रूप में चुना था।
एक बार परीक्षा में असफल होने के बाद भी गामिनी ने नहीं मानी हार :
इससे पहले भी CSE में हिस्सा ले चुकी गामिनी सिंगला एक बार असफल होने के बाद भी डटी रही और इस बार टॉप 3 में अपना स्थान बनाकर इतिहास रच दिया। गामिनी में अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए बताया कि वो दिन में नौ से दस घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने कोचिंग भी किया था लेकिन परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकतर समय खुद ही पढ़ाई की और इसमें सफलता हासिल किया।
पांच साल की मेहनत के बाद ऐश्वर्य ने किया CSE क्रैक :
पांच साल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे ऐश्वर्य ने अपने चौथे प्रयास में इस परीक्षा में सफलता हासिल की और इसमें चौथा स्थान ले आये। ऐश्वर्य का कहना है कि 16 या 18 घंटे पढ़ाई नहीं बल्कि पूरी मन से की गई पढ़ाई ज्यादा मैटर करती है। छात्र किसी भीस्ट्रीम या लेवल से हो अगर समय समय पर खुद को कांस्टेंट इम्प्रूव करते रहें तो यह एग्जाम निकाल सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि CSE का सिलेबस बड़ा है, ऐसे में छोटे-छोटे, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर पूरे सिलेबस की तैयारी करनी चाहिए।
उत्कर्ष द्विवेदी ने हासिल किया है पांचवा रैंक :
CSE 2021 के फाइनल रिजल्ट में इंदौर के उत्कर्ष द्विवेदी ने 5 वीं रैंक हासिल की है। उत्कर्ष की स्कूली शिक्षा डीपीएस स्कूल इंदौर से पूरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने 2019 में VIT वेल्लूर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है। यह उनका UPSC एग्जाम का तीसरा अटेंप्ट था और अपने कठिन परिश्रम से उन्होंने इस बार सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।