फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know what can be the number of vacancies and who can take part in it-safalta

Indian Air Force Agnivir 2022: वायुसेना में भर्ती के लिए 24 जून से पांच जुलाई के बीच कर सकेंगे आवेदन, जानें क्या हो सकती है रिक्तियों की संख्या और इसमें कौन ले सकते हैं हिस्सा

Mon, 27 Jun 2022 03:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 27 Jun 2022 03:15 PM IST
सार

भारतीय सैन्यबलों में अब युवाओं की भर्ती अग्निवीर स्कीम लागू कर दी गई है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
 

विज्ञापन
know what can be the number of vacancies and who can take part in it-safalta
Airforce Recruitment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर स्कीम के तहत वायुसेना में जवानों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 जून 2022 से होने जा रही है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए पांच जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। देशभर में अग्निवीर योजना का युवाओं द्वारा विरोध किये जाने के बाद भी वायुसेना ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही यह बात भी क्लियर कर दी गई है कि तीनों सैन्यबलों में अब जवानों को भर्ती इसी स्कीम के तहत की जाएगी। अभ्यर्थियों वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और इससे जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या हो सकती है रिक्तियों की संख्या :

वायुसेना ने इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या अभी तक जारी नहीं की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायुसेना इस भर्ती के जरिए तकरीबन 3500 पदों पर भर्ती कर सकती है। गौरतलब है की अग्निवीर स्कीम के पहले चक्र में कुल 46000 पदों पर भर्ती की जानी है। जिनमें 3500 पद वायुसेना, 3000 पद नेवी और शेष पद आर्मी में हैं।

विज्ञापन

कौन ले सकते हैं हिस्सा :

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 29 दिसंबर 1999 से 29 जून 2005 के बीच होना आवश्यक है। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो साइंस विषय से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। जबकि नॉन साइंस विषयों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी भी विषय से 12वीं में 50 फीसदी अंको के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अग्निवीर स्कीम :

भारतीय सेना में जवानों की भर्ती के लिए लागू किये गए नए अग्निवीर स्कीम के जरिये युवाओं को 4 साल की अवधि के लिए सशस्त्र सेनाओं में कमीशन पर भर्ती किया जाएगा। दरअसल अग्निवीर स्कीम के नियमों के मुताबिक अब सेना में जितने जवानों की भर्ती होगी, उनमें से 75 प्रतिशत जवान चार साल की नौकरी के बाद रिटायर हो जाएंगे। वहीं 25 प्रतिशत जवानों को आगे के लिए स्थायी कमीशन दिया जाएगा। 4 वर्ष का टेन्योर पूरा करने के बाद सेना से बाहर निकलने वाले अभ्यर्थी अन्य सामान्य नौकरियां कर सकेंगे।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed