फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know this thing before the exam, otherwise you can be excluded from the exam-safalta

Delhi Constable Exam 2022: परीक्षा से पहले जान लें ये बात, वरना परीक्षा से आपको किया जा सकता है बाहर

Mon, 29 Aug 2022 12:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 29 Aug 2022 12:11 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए CBT अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। इन भर्तियों के जरिये तीन हजार से भी अधिक पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
Know this thing before the exam, otherwise you can be excluded from the exam-safalta
Delhi Police jobs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन तीनों भर्तियों के जरिए दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबलऔर हेड कॉन्स्टेबल के तीन हजार से भी अधिक पदों को भरा जाना है। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इन भर्तियों के जरिए हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर(AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए 17 मई 2022 से 16 जून केबीच आवेदन मांगे थे। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आठ जुलाई 2022 से 29 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे। SSC ने अब इन तीनोंभर्तियों के लिए पहले चरण की परीक्षा इसी साल अक्टूबर महीने में आयोजित करने का ऐलान किया है। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह है परीक्षा की तारीख :

SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए CBT का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिएCBT 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों के लिए CBT 27 और 28 अक्टूबर 2022 को होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनकेपरीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 से 14 दिन पहले दी जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

ना करें ये गलतियां :

इन भर्तियों में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। दरअसल इन भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट्स, रफशीट्स जैसी चीजें घर ले जाने या परीक्षा के दौरान बिना बताए परीक्षा हॉल छोड़ने पर 2 साल के लिए डिबार किया जा सकता है। जबकि परीक्षाकर्मियों के ऊपर हमला करना, उनको धमकी देना , परीक्षा में किसी भीतरह से कॉपी करना या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करने जैसे गलत व्यहारों पर अभ्यर्थियों को 7 साल के लिए परीक्षा से डिबार किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अन्य गलतियों पर उनकीगंभीरता के हिसाब से अभ्यर्थियों को 2, 3, 5, या 7 साल के लिए डिबार किया जा सकता है। अभ्यर्थी इन नियमों से जुड़ी ज्यादा जानकारी इन भर्तियों के नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed