फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know these special things related to the biggest recruitment of the country-safalta

RRB/RRC Group D Exam 2022: पहले पांच लाख अभ्यर्थियों का आवेदन कर दिया था रिजेक्ट और अब चयन प्रक्रिया बदलने की वजह से हो रहा है विवाद, जानें देश की सबसे बड़ी भर्ती से जुड़ी ये खास बातें

Thu, 03 Feb 2022 02:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 03 Feb 2022 02:06 PM IST
सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। ये रिक्तियों के हिसाब से देश की सबसे बड़ी भर्ती बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
know these special things related to the biggest recruitment of the country-safalta
rrb group d - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। दरअसल रेलवे द्वारा अचानक से इस भर्ती में एक और चरण की लिखित परीक्षा (CBT 2) जोड़ देने से अभ्यर्थी काफी नाराज थे और उन्होंने काफी विरोध प्रदर्शन भी किया था। अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता देख रेलवे ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित करने के साथ एक उच्चस्तरीय कमिटी का भी गठन किया है। रेलवे द्वारा गठित की गई इस कमिटी ने काम करना शुरू कर दिया है और अभ्यर्थी इसके समक्ष अपनी समस्या 16 फरवरी 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद यह कमिटी 4 मार्च 2022 को अपनी रिपोर्ट रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सौंपेगी। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस भर्ती से जुड़े हैं काफी विवाद :

रेलवे द्वारा इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था और यह तभी से विवादों में रही है। दरअसल ग्रुप D भर्ती के लिए लगभग 1.15करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और इनमें से 5.11 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फोटो या हस्ताक्षर इनवैलिड होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। हालांकि, बाद में RRC ने अभ्यर्थियों को निरस्त हुआ फॉर्म फिर से जमा करने के लिए कहा। लेकिन, 4.85 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फिर से निरस्त कर दिया गया। इसके बाद इन अभ्यर्थियों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) का दरवाजा खटखटाया और फिर रेलवे ने अभ्यर्थियों को 15दिसंबर 2021 से 26 दिसंबर 2021 के बीच अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने की अनुमति दी।

विज्ञापन

अब चयन प्रक्रिया बदलने की वजह से हो रहा है विवाद :

देश की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल इस भर्ती के लिए पहले परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के चयन में काफी विलंब हुआ और इसके बाद कोरोना आ जाने की वजह से यह भर्ती अपने निर्धारित समय से काफी पीछे हो गई। अब जबकि कोरोना का प्रकोप धीरे धीरे खत्म होने पर परीक्षा की नई तारिखों का ऐलान किया गया तो रेलवे ने अचानक से भर्ती प्रक्रिया बदल कर इस भर्ती को और विवादित बना दिया है। दरअसल रेलवे ने 24 जनवरी 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह सूचना दी कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों को अब CBT 1 के बाद CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों ने इस फैसले का काफी विरोध किया था और इसे देखते हुए रेलवे ने इस परीक्षा को स्थगित करते हुए छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed