Self Employement: घरेलू उपकरणों की मरम्मत का कोर्स कर के कमा सकते हैं अच्छी रकम
Self Employement: घरेलू उपकरणों की मरम्मत के कोर्स में उम्मीदवार घरेलू उपकरणों जैसे छत पंखा, टेबल पंखा, वॉशिंग मशीन, कूलर, मिक्सर, ट्यूब लाइट और स्वचालित इलैक्ट्रिक आइरन की मरम्मत करना सीखेंगे।
विस्तार
Self Employement: भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी कौन ही नहीं कर रहा होता। देश के हर घर में कहीं न कहीं आपको सरकारी नौकरी की चाह में अपना पसीना बहाते छात्र मिल जाएंगे। हालांकि, यह भ एक सच्चाई है कि अब जनसंख्या और बेरोजगार युवाओं की संख्या के मुकाबले सरकारी भर्तियों में पदों की संख्या बहुत ही कम रह गई है। ऐसे में देश का युवा करे तो करे क्या। इसलिए शायद अब वक्त की जरूरत है कि सरकारी के बजाय अन्य क्षेत्रों में रोजगार की तलाश। इसके साथ ही उचित कौशल को सीखकर रोजगार प्राप्ति के साथ-साथ रोजगार सृजन की ओर ध्यान देना। शायद यही एक बेहतर रास्ता है जिससे देश बेरोजगारी को भी खत्म कर सकता है और आत्मनिर्भर भी बन सकता है। इसलिए हम आपके लिए लाएं हैं स्वरोजगार से जुड़ीं खबरे जिससे आपको रोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों का पता लग सके।
Self Employement: घरेलू उपकरणों की मरम्मत का कोर्स फायदेमंद
आज देश के लगभग हर क्षेत्र में बिजली पहुंच गई है। बाजारकरण और शहरीकरण के इस दौर में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां बिजली से संचालित घरेलू उपकरण न हो। अगर देश में इतने उपकरण होंगे तो इनमें खराबियां भी आएंगी हीं। ऐसे इनकी मरम्मत के लिए दुकानों पर लंबी कतारें आपने हमेशा ही देखी होंगी। इस कारण वर्तमान में घरेलू उपकरणों की मरम्मत का कोर्स या प्रशिक्षण आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Self Employement: कहां मिलेगा कोर्स?
सरकारी वेबसाइट eskillindia.org पर सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण कोर्स का व्यवस्था दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार यहां जाकर घरेलू उपकरणों की मरम्मत (REPAIR OF HOME APPLIANCES) के कोर्स में अपना पंजीयन करा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह कोर्स बिल्कुल मुफ्त है। इसके तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर के आप रोजगार पाने के लायक तो बन हीं जाएंगे। साथ ही साथ अपना स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं।
Self Employement: क्या मिलेगा कोर्स में?
घरेलू उपकरणों की मरम्मत के कोर्स में उम्मीदवार घरेलू उपकरणों जैसे छत पंखा, टेबल पंखा, वॉशिंग मशीन, कूलर, मिक्सर, ट्यूब लाइट और स्वचालित इलैक्ट्रिक आइरन की मरम्मत करना सीखेंगे। इस पाठ में आप खराबियां पता करना एवं उनको सुधारणा सीखेंगे। इन उपकरणों में इस्तेमाल होनेवाले मोटर के बारे में भी बखूभी सीखेंगे। सफल उम्मीदवार घरेलू उपकरणो की मरम्मत करना सीख जाएंगे। कोर्स की अवधि 6 घंटे 29 मिनट की है।
Self Employement: कैसे कराएं पंजीयन?
- सबसे पहले उम्मीदवार ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कैटेगरी में जाकर इलेक्ट्रॉनिक्स में जाएं।
- अब REPAIR OF HOME APPLIANCES के कोर्स पर क्लिक करें।
- अब Enroll Now के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के कोर्स में भाग लें।