Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment 2025 Normalised Score Released, Check Marks Online Till December 15

यूपी पुलिस: 32679 पदों वाली कांस्टेबल भर्ती का नॉर्मलाइज्ड स्कोर जारी, इस दिन तक देख सकेंगे अभ्यर्थी अपने अंक

Mon, 16 Nov 2026 06:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 06:46 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड अंक देखने का लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर 2026 तक अपना स्कोर देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2025 Normalised Score Released, Check Marks Online Till December 15
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए प्रसामान्यीकृत (नॉर्मलाइज्ड) अंक देखने का लिंक जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। भर्ती का अंतिम चयन परिणाम 14 अक्टूबर 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया था।

विज्ञापन


अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने नॉर्मलाइज्ड अंक देख सकते हैं। इसके लिए लिंक 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

UP Police Normalised Score 2026: कब तक देख सकेंगे अंक?

बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड अंक देखने की सुविधा 16 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। यह लिंक 15 दिसंबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद यह सुविधा अपने आप बंद हो जाएगी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में किसी अभ्यर्थी की ओर से आवेदन किए जाने पर उसके नॉर्मलाइज्ड अंकों की जानकारी बोर्ड द्वारा ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police Normalised Score 2026: अपना स्कोर कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपने नॉर्मलाइज्ड अंक देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। स्कोर देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर नॉर्मलाइज्ड अंक देखने के लिए उपलब्ध लिंक खोलें।
  3. निर्धारित पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. मांगी गई जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें।
  5. सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद “Click here for normalised Score” टैब पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर नॉर्मलाइज्ड अंक भेज दिए जाएंगे।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना पंजीकृत ई-मेल अकाउंट सक्रिय रखें, ताकि स्कोर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में परेशानी न हो।

UP Police Recruitment 2025: स्कोर देखने में परेशानी हो तो क्या करें?

यदि किसी अभ्यर्थी को पोर्टल पर अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर देखने में तकनीकी परेशानी आती है, तो वह बोर्ड की ओर से उपलब्ध हेल्पडेस्क नंबर के माध्यम से अपनी समस्या बता सकता है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि नॉर्मलाइज्ड अंक तैयार करने और वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती गई है। इसके बावजूद किसी तकनीकी त्रुटि के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। साथ ही, त्रुटिपूर्ण अंकन के आधार पर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार का लाभ या अधिकार प्राप्त नहीं होगा और न ही इस संबंध में कोई दावा मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed