KGMU Recruitment 2023: नर्सिंग अधिकारी के करीब 1300 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
KGMU Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में करीब 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।
विस्तार
KGMU Nursing Officer Recruitment 2023 Last Date: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 1291 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई 2023 से चल रही है। नर्सिंग के क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.kgmu.org पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आज यानी 10 अगस्त, 2023 आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट इसे पूरा कर लें।
KGMU Recruitment शैक्षणिक योग्यता
भारतीय नर्सिंग काउंसिल या विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग/बी.एससी.नर्सिंग या भारतीय नर्सिंग काउंसिल से बी.एससी. (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बी.एससी.नर्सिंग होना चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय. राज्य/भारत नर्सिंग काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत।
KGMU Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें 1000 हजार आवेदन शुल्क जबकि 180 रुपये जीएसटी का जुड़ा हुआ है। इसी तरह एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उमेमीदवारों को 708 रुपये देना होगा, जिसमें 600 रुपये आवेदन शुल्क और 108 रुपये जीएसटी का है।
KGMU Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.kgmu.org पर जाएं।
-
होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।
-
नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
KGMU Recruitment वेतन
केजीएमयू नर्सिंग अधिकारी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 के मुताबिक 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये तक वेतन मिल सकता है।