फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Keep upgrading yourself while searching for a new job

Career Growth: नई नौकरी की तलाश में हैं? खुद को निखारें; नए कौशल सीखकर खुद को लगातार बनाएं बेहतर

Thu, 11 Dec 2025 09:17 AM IST
शाहीन परवीन हर्मिनिया इबारा, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
हर्मिनिया इबारा, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 11 Dec 2025 09:17 AM IST
सार

Upskilling: नई नौकरी की तलाश सिर्फ मौका ही नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का समय भी है। इस दौरान नए कौशल सीखकर आप न सिर्फ अपनी प्रोफाइल मजबूत करते हैं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार होते हैं।

विज्ञापन

विस्तार

Professional Improvement: नई नौकरी में तलाश अक्सर पहाड़ चढ़ने जैसा लगता है, लेकिन जब आप समझ लेते हैं कि रास्ते में आने वाली बाधाओं को कैसे संभालना है, तो यही सफर आसान हो जाता है। सबसे पहले, अनिश्चितता और डर को कम करने के लिए यह तय करें कि आप किस दिशा में जाना चाहते हैं और उसके बारे में जानकारी जुटाएं, क्योंकि स्पष्टता हमेशा डर को छोटा कर देती है।
विज्ञापन

 

इसके बाद, अगर आपको लगता है कि कुछ जरूरी कौशल आपके पास नहीं हैं, तो उन्हें छोटे कोर्स, प्रैक्टिस प्रोजेक्ट या सर्टिफिकेशन के जरिये पूरा करें। नेटवर्क की कमी को पूरा करने के लिए नए क्षेत्र के लोगों से बातचीत करें और किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। ऐसे छोटे-छोटे कदम आपको अनुभव के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

 स्पष्टता जरूरी है

इस दौरान शुरुआत कहां से करें यह समझ न आना स्वाभाविक है। इसे दूर करने के लिए अपनी रुचियों, मूल्यों और ताकतों पर आत्म-चिंतन करें, जर्नलिंग करें और नए विकल्पों पर शोध करें। फिर छोटे कोर्स, वर्कशॉप या फ्रीलांस प्रोजेक्ट के जरिये अलग-अलग क्षेत्रों को आजमाएं। इससे आपको अपनी दिशा में स्पष्टता और आत्मविश्वास मिलता है

 

 नए क्षेत्र के बारे में सीखते रहें

नई नौकरी प्रवेश के लिए पुराने क्षेत्र को छोड़ने की चिंता, आत्म-संदेह या नए क्षेत्र के लिए खुद को अयोग्य महसूस करना आम है। इसे दूर करने के लिए अपनी उपलब्धियों की सूची बनाएं, अपने स्थानांतरित होने योग्य कौशल पहचानें और खुद के प्रति दयालु रहें। नए क्षेत्र के बारे में सीखते रहें और अपनी सफलता की कल्पना करें।
विज्ञापन

कौशल और ज्ञान

अक्सर लगता है कि नई भूमिका के लिए हमारे पास जरूरी प्रशिक्षण या प्रमाण-पत्र नहीं हैं, लेकिन इसे छोटे कदम उठाकर आसानी से दूर किया जा सकता है। ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफिकेट या स्वयंसेवा के जरिये धीरे-धीरे नए कौशल सीखें, और साथ ही यह समझें कि आपके मौजूदा कौशल भी नई भूमिका में उपयोगी हो सकते हैं।
 

वित्तीय योजना बनाएं

इस समय आय में कमी और पढ़ाई के खर्च को लेकर होने वाली चिंता स्वाभाविक है। इसे संभालने के लिए एक स्पष्ट वित्तीय योजना बनाएं, जरूरत पड़ने पर पार्ट-टाइम नौकरी के विकल्प देखें, और पढ़ाई से जुड़ी वित्तीय सहायता की जानकारी जुटाएं। इससे बदलाव का दबाव काफी कम हो जाता है।

 

नेटवर्किंग के लिए अवसर तलाशें

अगर आपके पास नए उद्योग में सही संपर्क नहीं हैं, तो अवसर पाना मुश्किल लग सकता है। इसे दूर करने के लिए नेटवर्किंग बढ़ाने के लिए उद्योग कार्यक्रमों में जाएं, लिंक्डइन पर पेशेवरों से जुड़ें, सलाहकारों से बात करें और लोगों से बातचीत के लिए अनुरोध करें। इससे आपको रेफरल और मौके मिलना आसान हो जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed