फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Vacancy 2025: Jharkhand Assistant Jailor & Kakshpal Vacancies Open for 10th Pass to Graduate Candidates

JSSC: झारखंड में सहायक कारापाल और कक्षपाल के ढेरों पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर स्नातक वालों के लिए मौका

Sun, 28 Sep 2025 04:12 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Sep 2025 04:12 PM IST
सार

Jharkhand Jail Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक कारापाल के 42 और कक्षपाल के 1733 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन 2025 जारी किया। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JSSC Vacancy 2025: Jharkhand Assistant Jailor & Kakshpal Vacancies Open for 10th Pass to Graduate Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JSSC Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल और कक्षपाल पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य में सहायक कारापाल के 42 पद और कक्षपाल के 1733 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

विज्ञापन

कक्षपाल भर्ती की कुल वैकेंसी 1,733 पदों की है। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1,634 पद हैं, जिनमें 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए, 413 पद होमगार्ड के लिए और शेष 1,056 पद अन्य उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए 64 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सहायक कारापाल के पदों की कुल संख्या 42 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता

सहायक कारापाल पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, कक्षपाल पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

आयु सीमा

आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट

  • पुरुष: 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी
  • महिला: 1600 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी

कद-काठी मानदंड

  • पुरुष: अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/अत्यंत पिछड़ा- लंबाई न्यूनतम 160 सेमी, सीना फुलाकर 81 सेमी
  • एससी/एसटी- लंबाई न्यूनतम 155 सेमी, सीना 79 सेमी
  • महिला उम्मीदवार- लंबाई कम से कम 148 सेमी

लिखित परीक्षा का स्वरूप

परीक्षा दो चरणों में होगी: प्रारंभिक और मुख्य। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक कटौती।

प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम
  • सामान्य अध्ययन- 30 प्रश्न
  • झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान- 60 प्रश्न
  • सामान्य गणित- 10 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान- 10 प्रश्न
  • मानसिक क्षमता जांच- 10 प्रश्न
  • कुल: 120 प्रश्न
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed