फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Teacher Vacancy 2023 know how to apply online at jssc.nic.in

Teacher Recruitment 2023: इस राज्य में 26 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Fri, 18 Aug 2023 06:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 18 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023: जेएसएससी पीआरटी, टीजीटी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
JSSC Teacher Vacancy 2023 know how to apply online at jssc.nic.in
Jharkhand Teacher Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से राज्य में पीआरटी, टीजीटी शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के पास करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है। अगर आप शिक्षक भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

Jharkhand Teacher Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कुल पदों में से 12868 पद सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5469 पद हैं, जबकि छठवीं से आठवीं के लिए 7399 पद हैं। 

  • गैर पारा शिक्षकों के 13,133 पदों में से पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5531 पद हैं, जबकि छठवीं से आठवीं के लिए 7602 पद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jharkhand TGT PRT Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा। 

विज्ञापन

Jharkhand TGT PRT Recruitment 2023

झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि प्रत्येक श्रेणी के लिए आयु सीमा अलग-अलग है।

Jharkhand TGT PRT Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाएं।

  • अब 'एप्लिकेशन लिंक' पर क्लिक करें।

  • JTPTCCE-2023 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।

  • क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • अब फॉर्म भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed