फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Teacher Result 2025: District-Wise Result Released for Class 6 to 8 Maths-Science Subjects

JSSC Teacher Result 2025: कक्षा छह से आठ के गणित-विज्ञान विषय का जिलेवार परिणाम जारी, देखें श्रेणीवार रिजल्ट

Sun, 20 Jul 2025 11:12 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 20 Jul 2025 11:12 AM IST
सार

JSSC Teacher Result 2025 OUT: जेएसएससी ने कक्षा 6 से 8 के सहायक आचार्य (गणित व विज्ञान) विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम जिलावार और श्रेणीवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
JSSC Teacher Result 2025: District-Wise Result Released for Class 6 to 8 Maths-Science Subjects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JSSC Teacher Result 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के सहायक आचार्य (गणित व विज्ञान) विषयों का परिणाम जिलावार और कोटिवार जारी कर दिया है।  

विज्ञापन


यह परीक्षा झारखंड के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। फिलहाल गणित और विज्ञान विषयों का चयन परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की सूची उनके जिले और आरक्षण श्रेणी (जैसे अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी) के अनुसार जारी की गई है।
विज्ञापन


यह परीक्षा झारखंड के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। गैर पारा शिक्षक कोटि में कुल 1390 सहायक आचार्य का चयन किया गया है। इसके विपरीत, पारा शिक्षक कोटि में मात्र 271 अभ्यर्थी ही चयनित हो सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट में हो सकता है संशोधन, कोर्ट के फैसले और दस्तावेजों की जांच पर निर्भर

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के कुछ परिणाम न्यायिक प्रक्रिया के कारण अभी अस्थायी हैं। आयोग ने बताया कि मामला वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है, और कोर्ट का अंतिम फैसला आने के बाद जारी परिणाम में संशोधन संभव है। इसके साथ ही यह भी संभावना जताई गई है कि संशोधन की स्थिति में सफल अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में बदलाव किया जा सकता है।


इसके अलावा, आयोग ने यह भी कहा कि कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम रिक्तियों सहित लंबित रखे गए हैं, जिनका कारण दूसरे कोर्ट केस, अपील याचिकाएं, या जरूरी प्रमाण पत्रों की अनुपलब्धता या अस्पष्टता है। इन सभी मामलों में अभ्यर्थियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और विभागीय मार्गदर्शन के आधार पर परिणाम में संशोधन किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं, उनके लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद परिणाम में परिवर्तन की संभावना बनी हुई है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर या "Important Links" सेक्शन में "Result of JTPTCCE-2023 (Class 6 to 8 - Mathematics & Science)" लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर, जिला और श्रेणीवार सूची दी गई है।
  • PDF फाइल को खोलें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या जिला सर्च करें।
  • चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, आरक्षण श्रेणी और आवंटित जिले की जानकारी PDF में दी गई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed