फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JE Recruitment 2023 for 1551 vacancies apply at jssc.nic.in

JSSC JE Recruitment 2023: झारखंड में 1551 पदों पर भर्ती, बस पास करनी होगी यह प्रतियोगी परीक्षा

Wed, 14 Jun 2023 04:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 14 Jun 2023 04:54 PM IST
सार

JSSC JE Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
JSSC JE Recruitment 2023 for 1551 vacancies apply at jssc.nic.in
JSSC JE Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JSSC JE Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2023 तक है। उम्मीदवार 17 जुलाई से 19 जुलाई, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1436 जूनियर इंजीनियर, 44 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, 55 स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर और 16 पाइप लाइन इंस्पेक्टर पदों सहित कुल 1551 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: 1 अगस्त 2023 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और वेतन

  • स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से विद्युत ट्रेड में डिप्लोमा, आईटीआई पास होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के मुताबिक 25400 से 81100 रुपये वेतन मिलेगा।

  • पाइप लाइन इंस्पेक्टर के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्लंबिंग ट्रेड में पास होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये वेतन मिलेगा।

  • कनीय अभियंत्रा (यांत्रिक) के लिए एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से यांत्रिक अभियंत्रण में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

  • कनीय अभियंत्रा (विद्युत) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से विद्युत में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

  • कनीय अभियंत्रा (असैनिक) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से सिविल में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

  • कनीय अभियंता (कृषि अभियंत्रण)  के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से कृषि अभियांत्रिकी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

  • मोटरयान निरीक्षक के लिए एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से यांत्रिक ऑटोमोबाइल , अभियांत्रिकी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब JDLCCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed