JRHMS Recruitment 2022: झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी में हजार से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है।
विस्तार
JRHMS Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
JRHMS Recruitment 2022: भर्ती में पदों की संख्या
JRHMS भर्ती के माध्यम से राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आयुष चिकित्सा अधिकारी, आयुष एमओ, पंचकर्म आयुष तकनीशियन, ब्लॉक प्रोग्रम मैनेजर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, डेंटल सर्जन, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, ओटी तकनीशियन और अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1141 है।
JRHMS Recruitment 2022: 14 मार्च तक करें आवेदन
झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार किसी भी समस्या से बचने के लिए अंतिम तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
JRHMS Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में शैक्षणिक पात्रता होनी चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 35 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों की आयु-सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
JRHMS Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजो के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जल्द ही इसे लेकर तारीखें भी जारी की जाएंगी। उम्मीदवार किसी भी जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
JRHMS Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के 14 मार्च, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।