{"_id":"677fa2ca6b96b730e60dc94f","slug":"jobs-opportunities-these-sectors-will-see-growth-know-where-crisis-will-come-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jobs Opportunities: विश्वभर में नौकरियों की भरमार! इन क्षेत्रों में आएगी तेजी; जानें कहां आएगा संकट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Jobs Opportunities: विश्वभर में नौकरियों की भरमार! इन क्षेत्रों में आएगी तेजी; जानें कहां आएगा संकट
Thu, 09 Jan 2025 03:49 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:49 PM IST
सार
Jobs Opportunities: दुनियाभर में 2030 तक नौकरी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले पांच साल में 17 करोड़ नई नौकरियां पैदा होंगी।
विज्ञापन
Jobs Opportunities
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Jobs Opportunities: दुनियाभर में 2030 तक नौकरी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले पांच साल में 17 करोड़ नई नौकरियां पैदा होंगी। इनमें सबसे ज्यादा मांग कृषि श्रमिकों और वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की होगी।
विज्ञापन
युवाओं को नए कौशल सीखना होगा जरूरी
तकनीकी प्रगति और जनसंख्या में बदलाव के कारण नौकरियों में बदलाव आ रहा है। रिपोर्ट बताती है कि एआई, बिग डाटा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। लेकिन इंसानी कौशल जैसे रचनात्मक सोच, समस्या सुलझाने की क्षमता और लचीलापन भी अहम रहेंगे।
विज्ञापन