फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in transport corporation.

10वीं पास की बंपर भर्ती, 1,463 पद खाली

Sat, 21 Feb 2015 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Feb 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
jobs in transport corporation.

कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) ने योग्य उम्मीदवारों के लिए ड्राइवर व कंडक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 1,463 निर्धारित की गई है। इन पदों में ड्राइवर के 630 पद व ड्राइवर-कम-कंडक्टर के 833 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गयी है।
विज्ञापन


इसके अलावा इन पदों के लिए आवेदकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 24 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 3 मार्च, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु 11,020 से 18,170 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य युवा इस प्रकार करें आवेदन

jobs in transport corporation.

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञापित पदों के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 300 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक को 150 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क कंप्यूटरीकृत पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ड्राइविंग परीक्षण और साक्षात्कार का मौका मिलेगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी, 2015 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.ksrtc.in. पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed