ग्रेजुएट पाएं सरकारी नौकरी, सैकड़ों पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सचिवालय सेवा एवं झारखंड लोक सेवा आयोग के अधीन सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 114 है। जिसमें झारखंड सचिवालय सेवा के अंतर्गत 104 पद व झारखंड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत 10 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 अगस्त, 2014 से की जायेगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान 9,300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4600 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इस तरह से करें आवेदन
विज्ञापित पदों के लिए योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा) एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये एवं आरक्षित वर्ग के लिए 125 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क बैंक चालान अथवा क्रेडिट कॉर्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2015 से प्रारंभ होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार झारखंड एसएससी की वेबसाइट http://www.jssc.in/ पर लॉग ऑन करें।