रेलवे में भर्ती, 10वीं पास पाएं सरकारी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 51 है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास एवं तकनीकी ज्ञान से संबंधित 'आईटीआई' प्रमाणपत्र निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए एथलीट, आर्चरी, बॉक्सिंग, क्रिकेट, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, खो-खो इत्यादि के खेल में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं/ओलंपिक गेम्स/ विश्व कप/ विश्व चैंपियनशिप/एशियन गेम्स/कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिए हुए आवेदकों का ही चयन किया जायेगा।
आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेडिकल परीक्षण, खेल प्रतिभा परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण, प्रमाणपत्रों का सत्यापन व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर या बैंक ड्रॉफ्ट निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।
आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्वहस्ताक्षरित करके व भारतीय पोस्टल ऑर्डर या डीडी के साथ दिए गए पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे। किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2015 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट www.secr.indianrailways.gov.in. पर लॉग ऑन करें।