फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Revenue Inspector

राजस्व निरीक्षक के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Sun, 15 Mar 2015 09:59 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Revenue Inspector

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर ने राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 75 है। जिसमें सामान्य वर्ग के 31 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 11 पद, अनुसूचित जाति के 09 पद व अनुसूचित जनजाति के 24 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या उच्चतर माध्यमिक (10+2) पद्धति के तहत उत्तीर्ण तथा मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जायेगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2800 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इस तरह से करें आवेदन

Jobs in Revenue Inspector

योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रारूप में आधारित होंगे। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग को 450 रुपये, अन्य पिछड़े वर्ग को 350 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 300 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है।

योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2015 है। इन पदों के लिए परीक्षा 12 अप्रैल, 2015 को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed