आप भी चाहते हैं 50 हजार सैलरी, यहां है नौकरी
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर के खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 27 है।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंर्तगत उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एम.टेक या पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु एम.टेक के लिए 28 वर्ष व पीएचडी के लिए 35 वर्ष निर्धारित है।
उम्मीदवारों की आयु 31 मई, 2015 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। चुने गए प्रत्याशियों को 24,900 रुपये से 50,500 रुपये वेतनमान के तौर पर दिया जाएगा।
15 जून से पहले करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तहत अनारक्षित वर्ग के आवदकों को 400 रुपये डिमांड ड्रॉफ्ट के रूप में जमा करने होंगे। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट से निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। पंजीकृत आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पंजीकृत कार्यालय बी-9, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, कटवरिया सराय, नई दिल्ली-110016' के पते पर भेजें।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 15 जून, 2015 निर्धारित है। विज्ञापित पदों पर आवेदकों का चयन आवेदनों की जांच और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार पॉवर ग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट www.powergridindia.com पर लॉग ऑन करें।