फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in police department

पुलिस विभाग में बंपर भर्ती, 1078 पद खाली

Thu, 12 Feb 2015 07:48 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
jobs in police department

तमिलनाडु यूनिफार्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने योग्य उम्मीदवारों के लिए सब इंस्पेक्टर के कुल 1078 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है। आवेदकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों हेतु 9300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4800 रुपये प्रतिमाह) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 81 सेमी. होनी चाहिए। महिला आवेदकों की लंबाई 159 सेमी. निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं आवेदन

jobs in police department

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, साक्षात्कार और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में दोनों कोटा (ओपेन कोटा और विभागीय कोटा) के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को 460 रुपये तथा केवल एक कोटा के अंतर्गत आवेदन करने वाले आवेदकों को 230 रुपये जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ओपेन कोटा के लिए लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी तथा विभागीय कोटा के लिए लिखित परीक्षा 85 अंकों की आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2015 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.tnusrbexams.net/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed