फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in pnb bank

पीएनबी में सरकारी नौकरी का मौका, करें आवेदन

Thu, 02 Apr 2015 12:56 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
jobs in pnb bank

पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 53 है। इन पदों में प्रंबंधक, कंपनी सचिव, डाटा एनालिस्ट, मैकेनिकल, फॉयर ऑफिसर, व अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ पदों से संबंधित तकनीकी डिप्लोमा व डिग्री निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कंपनी सचिव, मैनेजर, डाटा एनालिस्ट व फॉयर ऑफिसर के पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरिक्ष्ात वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य युवा ऐसे करें आवेदन

jobs in pnb bank

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग और भूतपूर्व कर्मचारी (एक्स सर्विस मैन) के उम्मीदवारों को 400 रुपये व आरक्षित वर्ग और पीडब्‍ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करने होंगे।

इन पदों पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि 29 मई, 2015 है। आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। ऑन लाइन आवेदन तथा अन्य किसी जानकारी के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट www.pnbindia.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed