70 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक सैलरी, आपके इंतजार में हैं ये नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 18 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सीनियर प्रोजेक्ट फाइनेंस मैनेजर का 1 पद, विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 9 पद, प्रोजेक्ट फाइनेंस मैनेजर के 3 पद, रिस्क मैनेजर का 1 पद, चीफ रिस्क मैनेजर का 1 पद, सीनियर प्रोजेक्ट एडवाइजर का 1 पद और कम्यूनिकेशन मैनेजर के 2 पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता व कार्य अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 28/35/45 वर्ष और अधिकतम आयु 35/50/55 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को पदों के अनुसार 70,000/95,000/1,45,000 रुपये प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 200 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के आवेदकों को 50 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nabard.org/ पर लॉग ऑन करें।