फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in indian oil corporation

इंडियन ऑयल में भर्ती, 10वीं पास भी भरें फॉर्म

Sat, 13 Jun 2015 02:45 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
jobs in indian oil corporation

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 44 है।

विज्ञापन


इनमें अटेंडेंट ऑपरेटर-केमिकल, ट्रेड अप्रेंटिस मकैनिकल, ट्रेड अप्रेंटिस-क्वालिटी कंट्रोल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस-केमिकल और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विद्यालय/विश्वविद्यालय से 10वीं से लेकर स्नातक तक (पदानुसार) होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष से 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन

jobs in indian oil corporation

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम द्वारा किए गए आवेदन रद्द कर ‌‌दिए जाएंगे। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में दिए गए आवेदन पत्र को शैक्षिक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ संलग्न कर 'सीनियर मैनेजर (एम्‍प्लाई रिलेशन), पानीपत रिफाइनरी, पोस्ट बॉक्स नंबर 128, पानीपत, ‌हरियाणा-132103' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 30 जून, 2015 निर्धारित की गई है। योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.iocl.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed