बैंक में अधिकारियों की भर्ती, जल्दी करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर स्केल-2 और ऑफिसर स्केल-3 के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 28 है।
विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों के पास स्नातक या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ व आईबीपीएस का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये तथा ऑफिसर स्केल III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
ऑफिसर स्केल-2 के आवेदकों के पास दो वर्ष का और ऑफिसर स्केल-3 के आवेदकों के पास न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अप्रैल, 2015 से प्रारंभ है।
ऐसे करें आवेदन
सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क केवल निर्धारित प्रक्रिया के जरिये ही स्वीकार किया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। योग्य आवेदक इन पदों पर आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। योग्य आवेदकों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित आरआरबी-सीडब्ल्यूई-III के स्कोर कार्ड व साक्षात्कार में प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2015 है। आवेदन करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mbgbpatna.com पर लॉग्ा ऑन करें।