फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Bank

ग्रामीण बैंक में सैकड़ों नौकरी, 31 हजार रुपए वेतन

Thu, 23 Apr 2015 03:15 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Bank

काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित कुल 228 पदों में अधिकारी स्केल-I के 05 पद, अधिकारी स्केल-II (सामान्य बैंकिंग अधिकारी) के 22 पद, अधिकारी स्केल-III के 08 पद और कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 193 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों को 14,500-25,700 रुपये, ऑफिसर स्केल-II के कर्मचारियों को 19,400-28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-III के कर्मचारियों को 25,700-31,500 रुपये तथा कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है। अधिकारी वर्ग के लिए परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष और कार्यालय सहायक के लिए परिवीक्षा अवधि 1 वर्ष होगी।

विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 20 रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में सीबीएस के जरिए जमा करना होगा।
विज्ञापन

चयन के लिए यह है योग्यता

Jobs in Bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। इसके ‌अलावा इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने सितंबर-अक्टूबर, 2014 में आरआरबी की ऑनलाइन आयोजित सीडब्‍ल्यूई परीक्षा में ‌न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक 70 वहीं अनारक्षित वर्ग के लिए यह 80 अंक निर्धारित किया गया है। इन पदों पर चयन उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2015 निर्धारित की गई है।‌ ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.kgsgbank.co.in पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed