फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल बैंक में निकली बंपर भर्तियां, 12 सितंबर से पहले करें आवेदन

Wed, 29 Aug 2018 10:23 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
job opportunity in national bank for agriculture and rural development
NABARD
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के डेवलपमेंट असिस्टेंट में 70 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2018 निर्धारित की गई है।

अलग-अलग राज्यों के हिसाब से पद सामने आए हैं। आपको बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार अपने स्टेट से आवेदन कर सकते हैं।
job opportunity in national bank for agriculture and rural development
उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
-  सबसे पहले नाबार्ड की वेबसाइट www.nabard.org पर लॉगिन करें।
- उसके बाद नाबार्ड के होमपेज पर ‘वर्किंग विद अस’ ऑप्शन पर क्लिक करें।  
-खुले पेज पर ‘करियर नोटिस’ का लिंक होगा, उसपर क्लिक करें।
- आपके सामने ‘रिक्रूटमेंट टू द पोस्ट ऑफ डेवलपमेंट असिस्टेंट ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
-  खुले पेज पर जॉब से संबंधित सारी जानकारी दी होगी उसे ध्यान से पढ़ें।
-  जब आप नीचे स्क्रोल करोगे तो आपको ‘क्लिक हियर टू अप्लाई लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करें। ।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर ‘क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन' ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
-  यदि आप वहां लिखें टर्म और कंडीशन से सहमत हैं तो आप फॉर्म बर सकते हैं।
- खुले फॉर्म पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
-  अपनी फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपने दस्तावेजं को स्कैन करके अपलोड करें।
- ‘फाइनल सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें।
-   इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।
आपका आवेदन हो जाएगा।

 
job opportunity in national bank for agriculture and rural development
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
- चयन को लिए प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
- ये दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।
-सिर्फ वहीं लोग  मुख्य परीक्षा में बैठ पाएंगे जो प्रारंभिक परीक्षा में पास होंगे।
-नाबार्ड मुख्य परीक्षा के बाद मैरीट लिस्ट जारी करेगा।
-प्रारंभिक परीक्षा के समय ही भेजे गए रेज्यूमों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
job opportunity in national bank for agriculture and rural development

मुख्य जानकारी
पद का नाम-
डेवलपमेंट असिस्टेंट
कुल पद : 70
योग्यता : स्नातक डिग्री( मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या किसी संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंक) जरूरी है।
सैलरी- 14,650 रुपये/माह
सीमा -  21 वर्ष से 35 वर्ष तक के कर सकते हैं आवेदन।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 12 सितंबर 2018

विज्ञापन
job opportunity in national bank for agriculture and rural development
परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा दो भागों में होगी- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।
- प्रारंभिक परीक्षा में  100 प्रश्न होंगे और मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी।
- प्रारंभिक परीक्षा के लिए  एक घंटा का समय और मुख्य परीक्षा में 120 मिनट का समय मिलेगा।
-  प्रारंभिक परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज में 40 प्रश्न, रीजनिंग से 30 प्रश्न और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 30 प्रश्न होंगे।
- मुख्य परीक्षा में रिजनिंग से 30 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न, कंप्यूटर नॉलेज से 40 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed