फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   job in Maharashtra State Road Transport Corporation

7630 चालकों की भर्ती, तंबाकू खाया तो नहीं मिलेगी नौकरी

Fri, 05 Jun 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/ मुंबई।
ब्यूरो/ मुंबई। Updated Fri, 05 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
job in Maharashtra State Road Transport Corporation

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) में अब तंबाकू खाने वालों को नौकरी नहीं मिलेगी। राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने बृहस्पतिवार को कहा कि बस चालकों को शपथपत्र भरकर देना होगा कि वे शराब और तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करते।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में राज्य के परिवहन मंत्री रावते ने बताया कि एमएसआरटीसी में 7630 चालकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए करीब 70 हजार लोगों ने आवेदन किया है। रावते ने कहा कि सभी चालकों को नियुक्ति से पहले एक शपथपत्र भरकर देना होगा।
विज्ञापन


साथ ही नियुक्ति पाने वाले चालकों को शपथ लेनी होगी कि वे भविष्य में शराब, तंबाकू जैसी नशीली वस्तुओं का सेवन नहीं करेंगे। रावते ने कहा कि जो भी चालक शर्तों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या ग्रस्त किसानों के परिवारों को भर्ती में वरीयता

job in Maharashtra State Road Transport Corporation

परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने बताया कि परिवहन विभाग में कई पद रिक्त हैं। अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया महाराष्ट्र राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी जबकि ग्रामीण भागों में सरकारी स्तर पर परीक्षा ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमने शासन से मांग की है कि एमएसआरटीसी में ग्रामीण इलाकों से होने वाली भर्ती में आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को वरीयता मिले। वहीं, भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के सभी नियम लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed