JNU ने जारी की एक अधिसूचना, कहा 17 मई तक बंद रहेंगे विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते आज पूरा देश घर पर रहकर सरकार की मदद कर रहा है। लॉकडाउन के दूसरे चरण 3 मई को खत्म होने वाला था पर सरकार ने फिर तिथि बढ़ा दी और लॉकडाउन की आखिरी तारीख 17 मई रख दी है। ऐसे में अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी परिसस्थिति को देखते हुए एक अधिसूचना जारी कर दी हैै। बता दें कि अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय 17 मई, 2020 तक बंद रहेगा। यानी अब छात्र-छात्राओं को 17 मई तक विश्वविद्यालय के खुलने का इंतजार करना है। इसे लेकर एएनआई का एक ट्ववीट भी आया है।
Jawaharlal Nehru University (JNU) has issued a notification stating that 'the University shall remain closed till 17th May, 2020'. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/1gbJ3LxC6C
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 3, 2020
उम्मीदवार से अनुरोध है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए जेएनयू की ऑफिशिल वेबसाइट पको समय-समय पर चेक करते रहें। ध्यान दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE)-2020 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। कोरोना संकट को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। प्रवेश निदेशक की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया, कोरोना संकट को देखते हुए एनटीए ने रजिस्ट्रेशन और आवेदन जमा करने की समय सीमा 15 मई तक बढ़ा दी है। जिसके लिए जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार ने आवेदन से संबंधित टि्वटर किया है।