JKSSB Admit Card: जेकेएसएसबी ने जारी किया एसआई लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड
JKSSB CBT Admit Card: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने उप-निरीक्षक, गृह विभाग के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है।
विस्तार
JKSSB CBT Admit Card: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने उप-निरीक्षक, गृह विभाग के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1200 सब-इंस्पेक्टर पदों को भरना है।
परीक्षा से जुड़ी जानकारी
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन पहचान पत्र, जन्म की तारीख दर्ज करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दर्ज विवरणों जैसे नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा विवरण आदि की जांच करनी चाहिए। JKSSB 20 दिसंबर, 2022 को सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित पोस्ट पर क्लिक करें।
- अपने लॉग-इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।