फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Recruitment 2026: 518 Vacancies, Last Date Extended to October 24

जेकेएसएसबी: जम्मू-कश्मीर में 518 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; अब 24 अक्तूबर तक करें मौका

Sat, 10 Oct 2026 08:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 08:07 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने 518 सरकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अक्तूबर 2026 कर दी है। विभिन्न विभागों में होने वाली इस भर्ती में पात्र उम्मीदवारों को आवेदन का अतिरिक्त समय मिला है। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया...
 

विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2026: 518 Vacancies, Last Date Extended to October 24
JKSSB Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत 518 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्तूबर 2026 निर्धारित थी। अब पात्र उम्मीदवार 24 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती कृषि उत्पादन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा श्रम एवं रोजगार समेत विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

विज्ञापन
Trending Videos

किन विभागों में कितने तरह के पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं और बागवानी से जुड़े पद भी शामिल हैं। प्रमुख पदों के नाम इस प्रकार हैं:

  • हेल्थ एजुकेटर
  • सैनिटरी इंस्पेक्टर
  • जूनियर फार्मासिस्ट
  • जूनियर स्टाफ नर्स
  • जूनियर लैब टेक्नीशियन
  • जूनियर थिएटर टेक्नीशियन
  • जूनियर लैब असिस्टेंट
  • एफएमपीएचडब्ल्यू और एमएमपीएचडब्ल्यू
  • सुपरवाइजर
  • सीनियर कैनिंग अटेंडेंट
  • हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-4


पदवार रिक्तियों और संबंधित विभागों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए।

विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?

इस भर्ती में वेतन संबंधित पद के वेतन स्तर के अनुसार दिया जाएगा। निर्धारित वेतनमान लेवल-2 से लेवल-6 तक हैं।

वेतन स्तर

वेतनमान

लेवल-2

19,900 से 63,200 रुपये

लेवल-6

35,800 से 1,13,200 रुपये

 

वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित पद का वेतन स्तर जरूर जांच लें।
 
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन? क्या है जरूरी योग्यता?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का वैध मूल निवासी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। प्रमाणपत्र 9 अक्तूबर 2026 या उससे पहले जारी हुआ होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रमुख पदों की योग्यताएं इस प्रकार हैं:

  • जूनियर स्टाफ नर्स: विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक या उससे ऊपर की योग्यता और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर फार्मासिस्ट: 10+2 में विज्ञान विषय के साथ फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है।
  • हेल्थ एजुकेटर: विज्ञान विषय के साथ स्नातक होना चाहिए।
  • जूनियर लैब असिस्टेंट: विज्ञान विषय में स्नातक की डिग्री जरूरी है। पेशेवर प्रयोगशाला पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
  • हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-4: 10+2 के साथ एक वर्ष का बुनियादी बागवानी प्रशिक्षण होना चाहिए।
  • सुपरवाइजर: मैट्रिक या उसके समकक्ष योग्यता जरूरी है।


उम्मीदवार ध्यान रखें कि संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी शैक्षणिक योग्यताएं 9 अक्तूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। अन्य पदों की योग्यता जानने के लिए विस्तृत अधिसूचना देखना जरूरी है।

आयु सीमा कितनी है?

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है:

उम्मीदवारों की श्रेणी

अधिकतम आयु सीमा

सामान्य वर्ग (ओएम)

40 वर्ष

एससी, एसटी, आरबीए, एएलसी/आईबी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी

43 वर्ष

दिव्यांग उम्मीदवार

42 वर्ष

 

पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आयु सीमा और छूट की शर्तें आधिकारिक अधिसूचना में जांचनी चाहिए।
 

चयन कैसे होगा?

जेकेएसएसबी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी और प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा। चयन प्रक्रिया की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

  • परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।


लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ नकारात्मक अंकन का भी ध्यान रखना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

जेकेएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

 

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग

600 रुपये

एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवार

500 रुपये

 

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

जेकेएसएसबी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करते समय सभी विवरण सावधानी से भरना जरूरी है।

  • जेकेएसएसबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • संबंधित भर्ती अधिसूचना खोलें और आवेदन का विकल्प चुनें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें और फॉर्म का प्रिंट या प्रति सुरक्षित रख लें।


एक उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि, उसे पदों के लिए अपनी वरीयता भी दर्ज करनी होगी। आवेदन की हार्ड कॉपी बोर्ड कार्यालय भेजने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed