फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Panchayat Secretary Recruitment 2022 Know How To Apply at jkssb.nic.in panchayat 2 News in Hindi

JKSSB Recruitment 2022: इस राज्य में मिल रहा है पंचायत सचिव बनने का मौका, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 29 May 2022 03:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 29 May 2022 03:20 PM IST
सार

JKSSB Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
JKSSB Panchayat Secretary Recruitment 2022 Know How To Apply at jkssb.nic.in panchayat 2 News in Hindi
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JKSSB Recruitment 2022: हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज पंचायत -2 युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। पंचायत सचिव का कार्य, समस्याएं और उसके समाधान देखते हुए लोगों की बीच यह पद काफी लोकप्रिय हो गया है। हालांकि, अगर आप भी पंचायत सचिव की नौकरी का सपना देखते हैं तो आपका यह सपना सच भी हो सकता है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस पद पर भर्ती के इच्छुक हैं, वे इस नोटिफिकेशन को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाक चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, तय तारीख से उम्मीदवार अपना आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2022: कब से कर सकेंगे आवेदन?
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 जून, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई, 2022 निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2022: इतने रिक्त पदों पर है भर्ती
JKSSB पंचायत सचिव के पद पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1395 निर्धारित की गई है। यह भर्ती राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत जारी की गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। 

विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

JKSSB Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट  jkssb.nic.in पर जाएं।
  • यहां संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां आवेदन पत्र में सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed