फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Answer Key 2021 jkssb junior statistical assistant answer key 2021 released at jkssb nic in , know how to download here

JKSSB Answer Key 2021: जेकेएसएसबी जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट 2021 की उत्तर कुंजी जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Tue, 14 Dec 2021 03:41 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 14 Dec 2021 03:41 PM IST
सार

JKSSB Answer Key 2021: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड(जेकेएसएसबी) ने जूनियर  स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट 2021 के पदों की भर्ती के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 17 दिसंबर,2021 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां। जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट  jkssb.nic.in पर जाकर जानकारी लें।

विज्ञापन
JKSSB Answer Key 2021 jkssb junior statistical assistant answer key 2021 released at jkssb nic in , know how to download here
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड(जेकेएसएसबी) द्वारा जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट के पद के लिए हुई परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जेकेएसएसबी के जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 7 से 11 दिसंबर 2021 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों के पास अपनी आपत्तियों को भेजने के लिए 17 दिसंबर, 2021 तक का समय है। उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवार इसके नोटिस को वेबसाइट में जाकर अच्छी तरह से पढ़ लें। 

विज्ञापन


जिन भी उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तियों को दर्ज करना है, वह नोटिस में दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। नोटिस में बताया गया है कि उत्तर कुंजी पर सवाल उठाने के साथ अपनी आपत्ति के साथ उन दस्तावेजों को भी भेजना होगा, जिसके माध्यम से उत्तर कुंजी पर सवाल उठाए गए हैं। अपनी आपत्तियों को सत्यापित करने के लिए यह दस्तावेज उम्मीदवारों को भेजने होंगे।
विज्ञापन


उत्तर कुंजी को लेकर उठाए गए सवालों की बोर्ड समीक्षा करेगा। जिसके बाद फाइनल आंसर की और परिणाम की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और शिफ्ट दर्ज करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेएसएसबी जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट भर्ता की उत्तर कुंजी 2021 को ऐसे करें डाउनलोड

1. सबसे पहले जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज बाईं तरफ लिखे हुए, जूनियर स्टैटिस्टिकल  असिस्टेंट डिवीजनल काडर जम्मू-कश्मीर के पद के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा के लिए आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा। आवश्यक सूचना को भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
4. उत्तर कुंजी की एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
5. उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed