फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jharkhand Police Constable Recruitment Registration Date changed know new schedule here

JSSC Recruitment 2024: झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पंजीकरण की तिथि में बदलाव, जानें नया कार्यक्रम

Mon, 15 Jan 2024 12:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 15 Jan 2024 12:08 PM IST
सार

JSSC Recruitment 2024: झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि में बदलाव किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Police Constable Recruitment Registration Date changed know new schedule here
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Jharkhand Police Constable Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल के 4919 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी 2024 से शुरू होने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से पंजीकरण की तारीख में संशोधन किया गया है। इसके साथ ही नया कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम

नए कार्यक्रम के मुताबिक अब इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 22 जनवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार 23 फरवरी 2024 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जबकि फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2024 तक है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 26 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC Recruitment आवेदन शुल्क

झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति या अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है।

विज्ञापन

JSSC शैक्षणिक योग्यता-आयुसीमा

झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ हाई स्कूल उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed