फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand combined civil services prelims exam schedule released admit Card on 4th September

JPSC: अब तय शेड्यूल के हिसाब से नहीं होगी परीक्षा, आयोग ने जारी की नई तिथि

Thu, 02 Sep 2021 04:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 02 Sep 2021 04:02 PM IST
सार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) राज्य संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 सितंबर को जारी होंगे; उम्मीदवार दोपहर 12 बजे से जेपीएससी पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand combined civil services prelims exam schedule released admit Card on 4th September
जेपीएससी : झारखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का विवरण जारी कर दिया है। बता दें कि यह परीक्षा पहले 12 सितंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 19 सितंबर को होगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अपनी उम्मीदवारी दर्ज की है, उनके लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेपीएससी के एडमिट कार्ड 4 सितंबर को जारी होंगे; उम्मीदवार दोपहर 12 बजे से जेपीएससी पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा, इन पढ़ो पर होगी भर्ती

जेपीएससी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। झारखंड लोक सेवा आयोग राज्य संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कुल 245 रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश करेगा। कुल रिक्तियों में से 44 रिक्तियां डिप्टी कलेक्टर पद के लिए, 40 पुलिस सब इंस्पेक्टर पद के लिए, 16 जिला समन्वयक पद के लिए, 2 प्रत्येक जेल अधीक्षक और सहायक निदेशक पद के लिए, 65 सहायक नगर आयुक्त पद के लिए, 41 झारखंड शिक्षा सेवा के लिए हैं। वहीं जूनियर रजिस्ट्रार पद के लिए 10, सहायक रजिस्ट्रार पद के लिए 6, योजना अधिकारी पद के लिए 9 और प्रोबेशन ऑफिसर पद के लिए 17 पद हैं।

विज्ञापन


यह है आधिकारिक लिंक
आयोग ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। यह भी पढ़िए : जेपीएससी: दूसरी बार स्थगित हुई सिविल सेवा परीक्षा, अब इस दिन होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed