जेपीएससी: दूसरी बार स्थगित हुई सिविल सेवा परीक्षा, अब इस दिन होगा आयोजन
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 के जरिए 245 पदों को भरा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीसरी बार स्थगित हुई जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शुरू में 2 मई को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। जिसके बाद 12 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई लेकिन अब परीक्षा 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक कुछ कारणों की वजह से परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है।
झारखंड लोक सेवा आयोग ने फरवरी, 2021 में संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 245 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल रिक्तियों में से 44 डिप्टी कलेक्टर पद के लिए, 40 पुलिस सब इंस्पेक्टर पद के लिए, 16 जिला समन्वयक पद के लिए, 2-2 जेल अधीक्षक और सहायक निदेशक पद के लिए, 65 सहायक नगर आयुक्त पद के लिए, 41 झारखंड शिक्षा सेवा II के लिए हैं। वहीं जूनियर रजिस्ट्रार पद के लिए 10, सहायक रजिस्ट्रार पद के लिए 6, योजना अधिकारी पद के लिए 9 और प्रोबेशन अधिकारी पद के लिए 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोग ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी की जाएगी।
यह भी पढ़िए: Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन राज्यों ने युवाओं के लिए निकली बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन