फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITBP Constable Recruitment 2023 last date for 248 sport quota posts, Apply now at recruitment.itbpolice.nic.in

ITBP: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट, यहां से करें आवेदन

Tue, 28 Nov 2023 10:16 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। आईटीबीपी ने इस भर्ती अभियान के लिए मेधावी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती से जुड़ा विवरण आप नीचे प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
ITBP Constable Recruitment 2023 last date for 248 sport quota posts, Apply now at recruitment.itbpolice.nic.in
ITBP Constable Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ITBP Constable Recruitment 2023: आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल/जनरल ड्यूटी के 248 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। आईटीबीपी ने इस भर्ती अभियान के लिए मेधावी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। गौरतलब है कि आवदेन करने का आज आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार - recruitment.itbpolice.nic.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल पद

आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हुई थी और आज पंजीकरण करने का आखिरी दिन है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क व रिक्ति विवरण

पुरुष अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

पद का नाम पुरुषों के लिए पदों की संख्या महिलाओं के लिए पदों की संख्या
एथलेटिक्स (विभिन्न स्पर्धाओं के लिए)   27  पद 15 पद
एक्वेटिक (विभिन्न आयोजनों के लिए) 39 पद --
अश्वारोही 08 पद --
खेल शूटिंग (विभिन्न आयोजनों के लिए) 20 पद 15 पद
मुक्केबाजी (विभिन्न आयोजनों के लिए) 13 पद 08 पद
फुटबॉल 19 पद --
जिम्नास्टिक 12 पद --
हॉकी 07 पद --
भारोत्तोलन (विभिन्न आयोजनों के लिए) 14 पद 07 पद
वुशु (विभिन्न आयोजनों के लिए) 02 पद --
कबडडी -- 05 पद
कुश्ती (विभिन्न स्पर्धाओं के लिए) 06 पद --
तीरंदाजी (विभिन्न आयोजनों के लिए) 04 पद 07 पद
कयाकिंग -- 04 पद
कैनोइंग -- 06 पद
रोइंग 02 पद 08 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed