फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO Recruitment 2025: Opportunity for Engineering Graduates! 320 Vacancies Announced, Apply by June 16

ISRO Recruitment 2025: इसरो में इंजीनियर ग्रेजुएट्स के लिए मौका! 320 पदों पर निकली भर्ती, 16 जून तक करें आवेदन

Sun, 01 Jun 2025 02:43 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 01 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

ISRO Recruitment 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साइंटिस्ट और इंजीनियर के 320 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ISRO Recruitment 2025: Opportunity for Engineering Graduates! 320 Vacancies Announced, Apply by June 16
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ISRO Recruitment 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसरो ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों पर कुल 320 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 18 जून 2025 तक है। 

विज्ञापन


आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसके लिए आपको ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाना होगा।

रिक्त पदों का विवरण

पद संख्या
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (इलेक्ट्रॉनिक्स) 113
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (मैकेनिकल) 160
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (कंप्यूटर साइंस) 44
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (इलेक्ट्रॉनिक्स) - PRL 2
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (कंप्यूटर साइंस) - PRL 1
कुल पद 320

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE/B.Tech या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 65% अंक या 6.84 CGPA होना अनिवार्य है। शाखाएं: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 16 जून 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

इसरो भर्ती 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के 11 प्रमुख शहरों (बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद) में आयोजित की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड केवल उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर ही भेजे जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ईमेल आईडी नियमित रूप से चेक करते रहें और सही जानकारी भरें।

वेतन एवं भत्ते 

चयनित अभ्यर्थियों को वैज्ञानिक/अभियंता-एससी के पद पर मैट्रिक्स के लेवल-10 के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा। इन पदों पर नियुक्ति के बाद प्रारंभिक मूल वेतन 56,100 रुपये प्रति माह होगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, और परिवहन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इसरो भर्ती 2025 के तहत सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जो कि नॉन-रिफंडेबल है। हालांकि, प्रारंभ में सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। यह प्रोसेसिंग शुल्क केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वापस किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा में निम्नानुसार उपस्थित होंगे:

  • पूर्ण रिफंड 750 रुपये उन उम्मीदवारों को मिलेगा जो आवेदन शुल्क से छूट की श्रेणी में आते हैं, जैसे महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) और भूतपूर्व सैनिक।
  • आंशिक रिफंड 500 रुपये अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को मिलेगा, यानी जिनसे 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में काटा जाएगा।

यह शुल्क नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ISRO की वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Careers" सेक्शन में आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed