फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Is the salary math different for all the three recruitments-safalta

Delhi Constable Exam 2022: क्या तीनों भर्तियों के लिए अलग-अलग है सैलरी का गणित, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Tue, 23 Aug 2022 03:25 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 23 Aug 2022 03:25 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में इस वक्त हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन सभी भर्तियों के लिए CBT का आयोजन अक्टूबर में किया जाना है।
 

विज्ञापन
Is the salary math different for all the three recruitments-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इन भर्तियों में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1,411 पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती शामिल है। आयोग ने इन तीनों भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीखों का ऐलान कर दिया है और यह इसी साल अक्टूबर महीने में आयोजित किये जायेंगे। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्सके लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह है परीक्षा की तारीख :

इन भर्तियों के संबंध में SSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए CBT का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल(ड्राइवर) के पदों के लिए CBT 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों के लिए CBT 27 और 28 अक्टूबर 2022 को होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने जारहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 से 14 दिन पहले दी जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

सैलरी का क्या है गणित :

दिल्ली पुलिस में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है इसलिए इन भर्तियों में काफी संख्या में अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को काफी अच्छीसैलरी और अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के अंतर्गत हर महीने 25500 रुपये से 81100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। साथ ही हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भी इसी हिसाब से सैलरी मिलेगी। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) केपदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने पे लेवल-3 के अंतर्गत 21700 रुपये से 69100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed