फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IPPB Recruitment 2023 Notification Out At ippbonline.com Know Exam Dates Eligibility And Application Process

IPPB Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Fri, 28 Jul 2023 06:20 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 28 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

IPPB Recruitment  2023: इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने कार्यकारी पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IPPB Recruitment 2023 Notification Out At ippbonline.com Know Exam Dates Eligibility And Application Process
India Post Payment Bank

विस्तार

IPPB Recruitment  2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने  अनुबंध के आधार पर 132 कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई, 2023 से जारी है। उम्मीदवारों के पास 16 अगस्त, 2023 (रात 11:59 बजे) तक समय है।

विज्ञापन

IPPB Recruitment 2023 आयु सीमा 

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IPPB Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, दिव्यांग, महिलाओं को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

IPPB Recruitment  2023 वेतन

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये मिलेगा।

IPPB Recruitment  2023 शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। वित्तीय उत्पादों की बिक्री/संचालन में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
 

IPPB Recruitment  2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।

  • होमपेज पर आईपीपीबी कार्यकारी भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने डिटेल्स दर्ज करके सभी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।

  • आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed