फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Recruitment 2021 indian oil Corporation limited invited application on the posts of Apprenticeship, know how to apply here 

IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के 300 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 17 Dec 2021 09:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 09:55 PM IST
सार

IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2021 तक चलेगी।

विज्ञापन
IOCL Recruitment 2021 indian oil Corporation limited invited application on the posts of Apprenticeship, know how to apply here 
IOCL Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में युवाओं के लिए शानदार मौका है। आईओसीएल ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2021 तक चलेगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर दें। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन भी आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।
विज्ञापन


पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और नोटिफिकेशन में दिए गए अन्य योग्यता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से आईओसीएल द्वारा कुल 300 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 10 दिसंबर 2021
2. ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि - 27 दिसंबर 2021
3. भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि - 9 जनवरी 2022

आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों के माध्यम से आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
4. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
6. जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आवादन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed