फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Interview Tips: Knowledge Alone Isn’t Enough; Attitude and Skills Are Key to Success; Read here

Interview Tips: इंटरव्यू में सफलता के लिए सिर्फ ज्ञान नहीं, दृष्टिकोण और कौशल भी जरूरी; जानें सफलता के मंत्र

Wed, 25 Jun 2025 09:48 AM IST
शिवम गर्ग टिमोथी विंगेट, असिस्टेंट प्रोफेसर, विलफ्रिड लॉरियर विश्वविद्यालय
टिमोथी विंगेट, असिस्टेंट प्रोफेसर, विलफ्रिड लॉरियर विश्वविद्यालय Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Jun 2025 09:48 AM IST
सार

Interview Skills: इंटरव्यू के लिए केवल संभावित सवालों के जवाब रटने से बात नहीं बनेगी। आपको कंपनी की जरूरतों व अपनी भूमिका को गहराई से जानकर और सोच-समझकर जवाब देने की तैयारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Interview Tips: Knowledge Alone Isn’t Enough; Attitude and Skills Are Key to Success; Read here
Interview Tips - फोटो : freepik

विस्तार

Interview Success Tips: नौकरी के लिए साक्षात्कार सबसे आम और अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला एक तरीका है। हालांकि, कई नामचीन कंपनियां इसे महज एक अनौपचारिक बातचीत तक ही सीमित रखती हैं। कई पेशेवर भी संरचित प्रश्नों या औपचारिक विधियों का उपयोग किए बिना ही इंटरव्यू में शामिल हो जाते हैं। एक शोध से पता चला है कि यह इससे परे है। तो अगली बार अगर आप जब इंटरव्यू में जाएं, तो अपने आपको कुछ इस कदर तैयार करके जाएं, जिससे आपका साक्षात्कार वजनदार बन सके। इसके कुछ बेहतरीन तरीके हैं।

विज्ञापन

इंटरव्यू सिर्फ मूल्यांकन नहीं, संवाद है

साक्षात्कार के कई उद्देश्य होते हैं। कंपनियां इनका उपयोग केवल उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए ही नहीं करतीं, बल्कि नियोक्ता अपने उद्देश्यों के आधार पर इंटरव्यू को अलग-अलग तरीके से डिजाइन करते हैं। इसका मतलब है कि एक ही इंटरव्यू में कई लक्ष्य हो सकते हैं, मसलन आपको परखना, आपको कंपनी के प्रति आकर्षित करना और नौकरी की हकीकत से रूबरू कराना। इसलिए, इंटरव्यू को खास बनाने के लिए आपको इन सभी पहलुओं को पहले से समझना होगा।

विज्ञापन

तैयारी सिर्फ प्रश्नों की नहीं, दृष्टिकोण की भी

इंटरव्यू के लिए केवल संभावित सवालों के जवाब रटने से बात नहीं बनेगी। आपको कंपनी की जरूरतों व अपनी भूमिका को गहराई से जानकर और सोच-समझकर जवाब देने की तैयारी करनी चाहिए। यह दिखाना जरूरी है कि आप कैसा सोचते हैं और चुनौतियों को रणनीतिक ढंग से कैसे संभाल सकते हैं। साथ ही, अपनी जिम्मेदारियों तथा चुनौतियों से जुड़े प्रश्नों का स्पष्ट व ईमानदारी से उत्तर देने का अभ्यास करें। ऐसा करके आप इंटरव्यू को प्रभावी और रणनीतिक बना सकते हैं।

एक बार में एक ही लक्ष्य साधे

इंटरव्यू कई चरणों वाली प्रक्रिया है। ऐसे में, एक बार में एक ही लक्ष्य या मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। यदि आपको महसूस हो कि ऐसा कर पाना मुश्किल हो रहा है, तो आप साक्षात्कार प्रक्रिया को कई हिस्सों में बांट सकते हैं। उदाहरण के लिए, इंटरव्यू का पहला चरण पूरी तरह से आपकी क्षमताओं के आकलन पर केंद्रित हो सकता है और आगे के चरण कंपनी को आकर्षित करने पर।

अफवाहों से दूर रहें

एक आम गलतफहमी यह है कि इंटरव्यू की शुरुआत में नौकरी या कौशल से जुड़े सवाल पूछने के बजाय सीधे मुश्किल प्रश्न पूछकर भ्रमित करने की कोशिश की जाती है। बजाय इसके साक्षात्कार का मुख्य उद्देश्य महज यह जानना होता है कि आप निष्पक्ष और सटीक तरीके से निर्णय ले सकते हैं या नहीं? यह भूमिका और संगठन के बारे में आपके विचारों को जानने का भी एक तरीका है। इसलिए अफवाहों से दूर रहें।- द कन्वर्सेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed