RRB Vacancy: रेलवे में अप्रेंटिस के 900+ पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, 10वीं पास फटाफट भर दें फॉर्म
RRB Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में अप्रेंटिस के 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। 10वीं पास और आईटीआई प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Recruitment 2025: आरआरसी साउथ वेस्टर्न रेलवे में 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के तहत कुल 904 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें हुबली में 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली में 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन में 230 पद, मैसूर डिवीजन में 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप, मैसूर में 43 पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। आयु सीमा अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।केवल 100 रुपये आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे नियमों के अनुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.rrchubli.in पर जाएं।
- अब भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जन्म प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी सेव कॉपी या प्रिंटआउट निकाल लें।