{"_id":"6177b1e38ce29007265bb688","slug":"indian-navy-recruitment-recruitment-on-the-posts-of-sailors-in-indian-navy-10th-pass-candidates-can-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में सेलर के पदों पर भर्ती, दसवीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में सेलर के पदों पर भर्ती, दसवीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
Tue, 26 Oct 2021 01:14 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:14 PM IST
सार
Indian Navy Recruitment 2021: भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा की बात करें तो उनका जन्म एक अप्रैल 2002 से लेकर 31 मार्च 2005 के बीच होना चाहिए। भारतीय नौसेना के सेलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन को सभी वर्गों के लिए नि:शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2021
- फोटो : Social media
विस्तार
देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) की ओर से सुनहरा मौका जारी किया गया है। भारतीय नौसेना ने सेलर के पदों पर भर्ती के लिए 300 रिक्तियां जारी की हैं। नौसेना द्वारा इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया गया था। सेलर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2021 से ही शुरू कर दी जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तिथि 2 नवंबर 2021 रहेगी, यानी की उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए केवल पांच दिनों का समय मिलेगा। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना सेलर पदों पर भर्ती के लिए योग्यताएं
भारतीय नौसेना के सेलर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान और बोर्ड से दसवीं की परीक्षा का पास होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा की बात करें तो उनका जन्म एक अप्रैल 2002 से लेकर 31 मार्च 2005 के बीच होना चाहिए। भारतीय नौसेना के सेलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन को सभी वर्गों के लिए नि:शुल्क रखा गया है, यानी की उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने सेलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना ने सेलर के पदों पर भर्ती के लिए आधिरिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने सेलर के पदों पर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 29 अक्तूबर 2021
2. आनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 2 नवंबर 2021
3. भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख - अबतक तय नहीं की गई है।
4. चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग शुरू होगी - अप्रैल 2022
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को यहां भर्ती के नोटिफिकेशन समेत सभी जरूरी जानकारी आसान से उपलब्ध हो जाएंगी।