फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Recruitment 2024: Notification out for 10+2 (B.TECH) cadet entry scheme, how to apply

Indian Navy Jobs: इंडियन नेवी में निकली 12वीं पास के लिए सीधी भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

Sat, 16 Nov 2024 03:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 16 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में इस समय नौकरी का सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ने कार्यकारी और तकनीकी विभाग में भर्ती की घोषणा की है। दिसंबर से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2024: Notification out for 10+2 (B.TECH) cadet entry scheme, how to apply
Indian Navy Jobs - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से 6 दिसंबर से उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।

विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच में कुल 36 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 7 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं।

पात्रता मानदंड
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

वे अभ्यर्थी जो बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन 2024 में शामिल हुए हैं, उन्हें सेवा चयन बोर्ड (SSB) के लिए कॉल-अप एनटी द्वारा प्रकाशित जेईई मेन ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट 2024 के आधार पर जारी किया जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना शुल्क के करें आवेदन
इसके साथ ही उम्मीदवार की ऊंचाई 157 सेमी होनी चाहिए। इस नौकरी के लिए आवेदन करते समय आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों को जेईई (मेन) 2024 परीक्षा भी देनी होगी। चयन एनटीए द्वारा प्रकाशित उनकी अखिल भारतीय कॉमन रैंक सूची (सीआरएल) के आधार पर होगा।
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि प्रमाण, 10वीं कक्षा की मार्कशीट, 12वीं कक्षा की मार्कशीट और जेईई (मेन) 2024 स्कोरकार्ड आदि दस्तावेज की जरूरत होगी।

ऐसे करें आवेदन करें?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • 'भारतीय नौसेना भर्ती 2024 आवेदन पत्र' के लिंक पर जाएं।
  • यह आपको लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित करेगा
  • अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भारतीय नौसेना भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रख लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed