{"_id":"60d5caa28ebc3e335b68eeae","slug":"indian-navy-last-date-to-apply-for-these-posts-is-june-26-apply-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना: इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून, जल्द करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
भारतीय नौसेना: इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून, जल्द करें अप्लाई
Fri, 25 Jun 2021 05:56 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 25 Jun 2021 05:56 PM IST
सार
- भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर पदों पर निकली रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी कि 26 जून है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर पदों पर निकली रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी कि 26 जून है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फौरन अप्लाई कर लें, क्योंकि इसके बाद उनको इन नौकरियों के लिए आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर: विभिन्न पदों पर निकली नौकरियों के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
कुल रिक्तियों की संख्या 50
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 50 एसएससी अधिकारी पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों के लिए पाठ्यक्रम जनवरी 2022 से भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल में शुरू होगा।चयनित उम्मीदवारों को दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों सामान्य सेवा (एक्जीक्यूटिव) और हाइड्रोग्राफी के साथ प्रशिक्षण लेना होगा। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 11 जून से ही हो चुकी है और कल अब आवेदन की आखिरी तिथि है। इन रिक्तियों में 47 पद एसएससी सामान्य सेवा और 3 पद हाइड्रो कैडर के हैं। इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन अंकों की वरीयता के आधार पर होगा। एसएससी साक्षात्कार 21 जुलाई से बंगलुरू/भोपाल/विशाखापत्तनम और कोलकाता में अस्थाई रूप से निर्धारित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट एसएसबी के आधार पर तैयार होगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: यूपीपीएससी के 3620 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका