Indian Navy Vacancy: नौसेना नागरिक भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू; 10वीं-12वीं पास और डिप्लोमा वाले करें आवेदन
Join Indian Navy Civilian Vacancy 2025: भारतीय नौसेना ने नागरिक भर्ती के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया है। कुल 1,104 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं से 12वीं पास और डिप्लोमा धारी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Indian Navy Civilian Vacancy 2025: भारतीय नौसेना ने आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा (INICET 2025) के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च कर दिया है। कुल 1,104 ग्रुप बी (एनजी) और ग्रुप सी नागरिक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन विंडो 5 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान के माध्मय से कई ग्रुप बी (एनजी) और ग्रुप सी सिविलियन पदों जैसे ट्रेड्समैन मेट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और चार्जमैन के पदों को भरा जाएगा।
Indian Navy INICET 2025 Eligibility: भारतीय नौसेना पात्रता मानदंड
- न्यूनतम पात्रता आवश्यकताओं के अनुसार अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, अथवा प्रत्येक पद के लिए निर्दिष्ट प्रासंगिक डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा सामान्यतः 18 से 25 वर्ष के बीच है तथा सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट लागू होती है।
Indian Navy INICET 2025: चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा पैटर्न में सामान्य बुद्धि, अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता पर अनुभाग शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आवेदन विंडो बंद होने के तुरंत बाद घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से पोर्टल देखें।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल incet.cbt-exam.in. पर जाएं।
- अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र में सटीक व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण भरें।
- अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो) और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।