फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Admit Card 2022 for MR, AA, SSR released, check details here

Indian Navy Admit Card: भारतीय नौसेना ने भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 25 Nov 2021 03:44 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 25 Nov 2021 03:44 PM IST
सार

Indian Navy Admit Card: भारतीय नेवी की तरफ से एमआर, एए, एसआर फरवरी 2022 बैच के पदों पर भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसकी परीक्षा दिसंबर 2021 में होगी। इससे जानकारी के लिए भारतीय नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in. पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
Indian Navy Admit Card 2022 for MR, AA, SSR released, check details here
indian navy - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय नेवी में नौसैनिक के तौर पर मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) , आर्टिफिसर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) में भर्ती के लिए लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का आयोजन होता है। शारीरिक दक्षता परीक्षण में उम्मीदवारों को शारीरिक आधार पर परखा जाता है। एए और एसआर पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नेवी की तरफ से फरवरी 2022 बैच के लिए एडमिट कार्ड जारी दिए हैं। वहीं, एमआर में अप्रैल 2022 बैच के लिए भर्तियां की जा रही हैं। इनकी लिखित परीक्षा और पीईटी दिसंबर 2021 में होगी।एए और एसएसआर की भर्ती प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2021 में समाप्त हो गई थी। एमआर की भर्ती प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई थी और इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2021 थी।

विज्ञापन

भारतीय नौसेना प्रवेश पत्र 2022 - ऐसे करें डाउनलोड  -
स्टेप 1 - सबसे पहले वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in. पर जाएं।
स्टेप 2 - उम्मीदवार लॉग इन अनुभाग में क्लिक करें।
स्टेप 3 - नई विंडो खुल जाएगी।
स्टेप 4 - उम्मीदवार अब अपने राज्य का चयन करें और फिर सामने आने वाले अक्षरों को दिए गए बॉक्स में लिखें।
स्टेप 5 - अब एक नई विंडो खुल जाएगी।
स्टेप 6 - उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी व पासवर्ड जैसी जानकारियां डालकर लॉग इन करें।
स्टेप 7 - इसके बाद उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड की कॉपी प्रदर्शित हो जाएगी और वह इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान देने वाली बातें -
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उसे संभालकर रखें और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें, मुंह पर मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। नौसैनिक के लिए एए और एसएसआर में 2500 पद मौजूद हैं। वहीं नौसैनिक एमआर के लिए 300 के करीब पदों पर भर्तियां होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed