फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army TES 57 Recruitment 2026: Apply Online from October 14, Check Eligibility

इंडियन आर्मी टीईएस-57: 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, इस दिन से करें आवेदन

Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM IST
सार

भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) 57 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को सेना में अधिकारी बनने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू होकर 12 नवंबर 2026 तक चलेगी।
 

विज्ञापन
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: Apply Online from October 14, Check Eligibility
Indian Army TES 57 Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय सेना की TES 57 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

विज्ञापन

क्या है TES 57 भर्ती क्या है?

टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना में तकनीकी अधिकारी बनने का अवसर मिलता है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सेना में परमानेंट कमीशन (PC) के माध्यम से अधिकारी बनने का अवसर दिया जाता है। चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखना जरूरी है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

नोट करें सभी जरूरी तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 अक्तूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 12 नवंबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • टीईएस-57 भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थियों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स (PCM) विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार का जेईई मेन (JEE Main 2026) परीक्षा में शामिल होना भी अनिवार्य है।
  • आयु सीमा, 12वीं में न्यूनतम अंकों की आवश्यकता और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

 

 

विज्ञापन

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लें। फॉर्म में गलत जानकारी भरने से आवेदन प्रभावित हो सकता है। आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 है, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा। भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण की शर्तों के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ही अंतिम मानें।

टीईएस-57 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  2. TES 57 भर्ती से संबंधित लिंक तलाशें।
  3. निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. सभी विवरणों को ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed