फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian army recruitment 2018 in patiala

भारतीय सेना में होना चाहते हैं शामिल, तो तुरंत करवाइए रजिस्ट्रेशन, इस तारीख को होगी रैली भर्ती

Thu, 12 Jul 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटियाला (पंजाब) Updated Thu, 12 Jul 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Indian army recruitment 2018 in patiala
job
भारतीय सेना में शामिल होने की चाहत रखने वाले नौजवानों के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना के भर्ती कार्यालय पाटियाला की ओर से विभिन्न पदों में रैली भर्ती निकली गई है। रैली 1 अगस्त से 13 अगस्त 2018 का आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


इस रैली में पटियाला सहित संगरूर, मानसा, बरनाला और श्री फतेहगढ़ साहब जिलों के नौजवान हिस्सा ले सकेंगे। इस रैली के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 जुलाई तक जारी है। अब तक भर्ती के लिए 25 हजार से ज्यादा युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
विज्ञापन


भरती रैली की तैयारियों के संबंध में मिनी सचिवालय में आयोजित की गई समीक्षा बैठक में सहायक कमिश्नर सूबा सिंह ने बताया कि रैली के लिए आसपास के जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए पीआरटीसी की ओर से बस स्टैंड से संगरूर रोड स्थित रैली स्थल तक ले जाने के लिए बसों का प्रबंध कर दिया गया है। इसके अलावा रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों व उनके साथ आए परिजन सरकारी मल्टीपर्पज, सिविल लाइन स्कूल, गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार संगरूर रोड में ठहर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी

Indian army recruitment 2018 in patiala
सांकेतिक तस्वीर
सेना भरती निदेशक कर्नल अनिल एम वर्गीस ने बताया कि इस भरती में हिस्सा लेने के इच्छुक नौजवानों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है और यह 15 जुलाई 2018 तक जारी रहेगी। पटियाला-संगरूर रोड स्थित फ्लाइंग क्लब पटियाला के सामने पटियाला मिल्ट्री स्टेशन के खुले मैदान में होने वाली इस भर्ती रैली में सिपाही जनरल डयूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टैकेनिकल ( एसकेटी) और सिपाही ट्रेडसमैन की भरती की जाएगी। 

भरती निदेशक अनुसार इस टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होगी और इस का नतीजा आर्मी की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0175- 2300013 पर संपर्क किया जा सकता है। आगे बताया कि उम्मीदवारों को अपने खाने पीने के लिए जरूरी वस्तुओं को साथ ले कर आने की सलाह दी है, परंतु मोबाइल साथ नहीं लाया जा सकेगा। 

साथ ही साफ किया कि सेना में भर्ती बिल्कुल मुफ्त और केवल मेरिट पर ही की जाती है, इसलिए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए किसी को किसी किस्म की रिश्वत आदि न दें और किसी तरह के दलालों से सावधान रहें। यह पूरी तरह पारदर्शी है और इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed